थरूर ने सीएएए को बताया असंवैधानिक, बोले हमारी सरकार बनी, तो इसे वापस करेंगे

1 Min Read

तिरुवनंतपुरम , एजेंसियां। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सीएए के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाने के विपक्ष के कदम का समर्थन किया है।

उन्होंने इस अधिनियम को ‘असंवैधानिक’ बताया है। इसकी निंदा करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है, तो इसे निरस्त कर दिया जाएगा।

शशि थरूर ने तर्क दिया कि सीएए नैतिक और संवैधानिक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि जिस आधार पर विभाजन हुआ, वह यह था कि एक देश ने कहा था कि धर्म उनके देश का आधार है और उन्होंने पाकिस्तान बनाया और महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आज़ाद, डॉ अम्बेडकर ने कहा था कि धर्म की जीत हुई।

यह हमारी राष्ट्रीयता का आधार है। स्वतंत्रता के लिए हमारा संघर्ष सभी के लिए है और हम जो संविधान और राष्ट्र बनाएंगे वह सभी के लिए होगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए इस बिल को पारित किया गया है। मैं इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के फैसले के पूरी तरह से समर्थन में हूं।

इसे भी पढ़ें 

आइपीएल 2024 से होगी ऋषभ पंत की वापसी, बीसीसीआइ ने दिया अपडेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं