Tendua village protest: तेंदुआ गांव के बूथ संख्या 54 पर वोट बहिष्कार, प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

1 Min Read
Tendua village protest: औरंगाबाद, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जहां राज्यभर में मतदान जारी है, वहीं औरंगाबाद

Tendua village protest:

औरंगाबाद, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जहां राज्यभर में मतदान जारी है, वहीं औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के तेंदुआ गांव स्थित बूथ संख्या 54 पर वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि वे वोट नहीं डालेंगे, क्योंकि प्रशासन ने उनकी समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं की।

स्थानीय लोगों के अनुसार:

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने चार महीने पहले ही जिले के अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत करा दिया था, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर मतदान का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उनकी मांगों की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताने के लिए वोट न डालने का निर्णय लिया। बताया गया है कि इस बूथ पर कुल 353 मतदाता पंजीकृत हैं, लेकिन अब तक किसी ने भी मतदान नहीं किया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Share This Article