राजस्थान समेत 12 राज्यों में तापमान 5° से नीचे [Temperature below 5° in 12 states including Rajasthan]

2 Min Read

मध्य प्रदेश में स्कूलों की टाइमिंग बदली

नई दिल्ली, एजेंसियां। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में शीतलहर चल रही है। राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) का पारा -1 में पहुंच गया है। यहां खुले में रखे बर्तनों का पानी जम रहा है।

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 28 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। 8 जिलों में टेम्प्रेचर 6° के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। ठंड के कारण भोपाल-इंदौर में स्कूलों का टाइम बदला गया है।

यूपी के 25 जिलों में शीतलहरः

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सबसे कम तापमान अयोध्या में 4.5° रिकॉर्ड किया गया है। 9 शहरों में पारा 6 डिग्री से कम है।

कश्मीर में बर्फबारी जारीः

कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा, शोपियां, पुलवामा और बांदीपोरा बर्फबारी जारी है। यहां 7 जिलों में पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में नदी जम गई।

दक्षिण भारत के तमिलनाडु और कर्नाटक में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते पुडुचेरी और कराईकल के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्‌टी घोषित की गई है।

इसे भी पढ़ें

MP-राजस्थान में तापमान 7º से नीचे, 8 राज्यों में कोहरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं