हैदराबाद, एजेंसियां। तेलुगु एक्टर और पॉलिटिशियन नंदमुरी बालकृष्ण हाल ही में अपकमिंग तेलुगु फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ के प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे।
इस इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो फिल्म की एक्ट्रेस अंजलि को स्टेज पर धक्का देते नजर आ रहे हैं। बालकृष्ण इस इवेंट में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे।
वीडियो में बालकृष्ण जब स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने पास ही खड़ीं एक्ट्रेस अंजलि को थोड़ी जगह बनाने के लिए कहा।
एक्ट्रेस यह नहीं सुन पाईं तो बालकृष्ण ने उन्हें धक्का दे दिया। हालांकि, एक्ट्रेस ने स्टेज पर इस बात को मजाक में ही लिया और परिस्थिति संभालकर हंसते हुए इस बात को टाल दिया।
बाद बालकृष्ण उन्हें हाई-फाइव देते भी नजर आए पर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स बालकृष्ण को उनके इस एट्टीट्यूड के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
अंजलि इससे पहले बालकृष्ण के साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। माना जाता है कि एक्ट्रेस के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स कुछ इस तरह एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी बालकृष्ण को घटिया बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए पूछा है कि यह घटियां इंसान कौन है ?
इसके जवाब में जब एक यूजर ने उन्हें रिप्लाय दिया कि वो साउथ इंडस्ट्री के बहुत बड़े एक्टर हैं तो हंसल ने उसे फिर रिप्लाय करते हुए लिखा- ‘घटिया X 100’
इसे भी पढ़ें









