टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव फ्रांस में गिरफ्तार, क्रिमिनल कंटेंट रोकने में नाकाम होने का आरोप [Telegram CEO Pavel Durov arrested in France, accused of failing to stop criminal content]

1 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। इंस्टेंट मैसेजिंग और कम्युनिटी ऐप टेलीग्राम के फाउंडर और CEO पावेल डुरोव को पेरिस के बॉर्गेट एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

रूसी मूल के एंटरप्रेन्योर डुरोव अपने प्राइवेट जेट से अजरबेजान से फ्रांस पहुंचे थे। पावेल पर कंटेंट मॉडरेटशन में नाकाम रहने का आरोप है।

इससे मैसेजिंग ऐप पर क्रिमिनल्स एक्टिविटीज को बेरोकटोक जारी रखने की परमिशन मिली।

2013 में टेलीग्राम लॉन्च हुआ था

पावेल दुरोव और उनके भाई निकोलाई दुरोव ने 2013 में टेलीग्राम शुरू किया। इसे 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। भारत, इंडोनेशिया और रूस के लोगों ने इसे सबसे ज्यादा इन्स्टॉल किया है।

2022 में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने देश को संबोधित करने के लिए टेलीग्राम का ही इस्तेमाल किया था।

रूस के गवर्नमेंट ऑफिशियल्स भी इस ऐप का खासा इस्तेमाल करते हैं। टेलीग्राम की बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से यूरोप के कई देश इसकी सिक्योरिटी और डेटा ब्रीच की जांच कर रहे हैं। इनमें फ्रांस भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें

ब्रायन निकोल स्टारबक्स के CEO बने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं