टेलीकॉम-कंपनियों ने कॉलर ID डिस्प्ले सर्विस की टेस्टिंग शुरू की [Telecom companies started testing caller ID display service]

2 Min Read

मुंबई और हरियाणा में ट्रायल

नई दिल्ली, एजेंसियां। टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ चुनिंदा स्थानों पर कॉलर आईडी सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दबाव के बाद कंपनियों ने टेस्टिंग शुरू की है। इसमें कॉल करने वाले नंबर के साथ-साथ नाम भी दिखाई देता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों ने मुंबई और हरियाणा में लिमिटेड ट्रायल शुरू किया है।

आने वाले समय में अन्य शहरों में भी ये सर्विस शुरू करने की योजना है। कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) को स्पैम और फ्रॉड कॉल को रोकने के तरीके के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें हाल के दिनों में बढ़ोतरी देखी गई है।

CNP की टेस्टिंग कर रही टेलीकॉम कंपनियां

टेलीकॉम कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि CNP कैसे काम कर रहा है इसका रिजल्ट जानने के लिए हम सीमित संख्या में इसकी टेस्टिंग शुरू कर रहे हैं।

इसमें आने वाली कॉल के दौरान नंबर के साथ कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई देगा। हम टेस्टिंग के रिजल्ट को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन के साथ शेयर करेंगे।

ताकि, प्रस्तावित सर्विस के बारे में एक व्यावहारिक निर्णय लिया जा सके।

ट्रूकॉलर की तरह होगी यह सर्विस

ट्रूकॉलर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषित झुनझुनवाला ने कहा कि CNAP सर्विस कंपनी की मौजूदा कॉलर ID एप्लीकेशन की तरह ही होगी, लेकिन इससे उनके बिजनेस पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने दी टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत, होगा इतने का फायदा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं