Telangana: तेलंगाना के वृक्ष पुरुष पद्मश्री रामैया का निधन [Telangana’s tree man Padmashri Ramaiya passed away]

1 Min Read

Telangana:

तेलंगाना, एजेंसियां। तेलंगाना के खम्मम जिले में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त पर्यावरण प्रेमी दरिपल्ली रामैया का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और उन्हें 2017 में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Telangana:

उन्हें खम्मम जिले में “वृक्ष रामैया” और “हरित योद्धा” के रूप में जाना जाता था। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रामैया के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। रामैया का दृढ़ विश्वास था कि पर्यावरण और प्रकृति के बिना मानवता का अस्तित्व असंभव है, और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

इसे भी पढ़ें

तेलंगाना में तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, दही में जहर दिए जाने की आशंका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं