पुष्पा-2 के मेकर्स ने ₹50 लाख दिए
हैदराबाद, एजेंसियां। तेलंगाना के सिनेमैटोग्राफी मिनिस्टर कोमाटीरेड्डी वेंकट रेड्डी की मांग है कि एक्टर अल्लू अर्जुन भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को 20 करोड़ रुपए दें।
रेड्डी ने कहा कि अल्लू अर्जुन की मौजूदगी की वजह से थिएटर में ज्यादा भीड़ हुई, जिसमें महिला की मौत हुई। उधर, पुष्पा-2 के मेकर्स ने परिवार को 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। इससे पहले अल्लू भी 25 लाख की मदद का ऐलान कर चुके हैं।
विक्टिम के पति बोले-अल्लू पर इल्जाम न लगाएं:
अल्लू पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे। भगदड़ की वजह से एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हालांकि महिला के पति भास्कर ने कहा, ‘मैं घटना के लिए अल्लू अर्जुन को दोषी नहीं मानता। घटना के अगले दिन से ही अल्लू हमारा सपोर्ट कर रहे हैं। ये हादसा हमारा बैड लक है।’
इसे भी पढ़ें
एक्टर अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत, भगदड़ में महिला की मौत का मामला








