Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के तीन विधायक वांटेड, बीजेपी ने जारी किया पोस्टर, राजनीतिक घमासान तेज [Three MLAs of Tejashwi Yadav are wanted, BJP releases poster, political turmoil intensifies]

2 Min Read

Tejashwi Yadav:

पटना, एजेंसियां। बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के तीन विधायकों को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने इन विधायकों के ‘वांटेड’ पोस्टर जारी करते हुए जनता से सवाल किया है कि भ्रष्टाचारियों को सत्ता में लाना है या बिहार को सुरक्षित बनाना है?

Tejashwi Yadav : किन विधायकों के खिलाफ जारी हुआ पोस्टर

बीजेपी द्वारा जिन तीन आरजेडी विधायकों के खिलाफ पोस्टर जारी किया गया है, उनके नाम हैं
-रीत लाल यादव
-शम्भू नाथ यादव
-मनोज यादव
बताया जा रहा है कि ये तीनों विधायक पुलिस को वांटेड हैं और फरार चल रहे हैं। भाजपा ने इस मुद्दे को तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी पर सीधा हमला बोलने के लिए इस्तेमाल किया है।

Tejashwi Yadav : सोशल मीडिया पर बीजेपी का पोस्ट वायरल

बीजेपी ने इन विधायकों की तस्वीरों के साथ एक पोस्टर जारी किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्टर में विधायकों के ‘वांटेड’ स्टेटस को हाईलाइट किया गया है और जनता से आह्वान किया गया है कि वे ऐसे नेताओं को समर्थन न दें जो कानून से भागे हुए हैं।

Tejashwi Yadav :राजनीतिक माहौल में बढ़ी गर्मी, आरजेडी की प्रतिक्रिया का इंतजार

भाजपा के इस पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, आरजेडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही इसका जवाब दे सकती है।

इसे भी पढ़ें

बिहारः फिल्म स्टूडियो से मिली युवती की लाश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं