तेजस्वी यादव बोले-बिहार का किया गया अपमान [Tejashwi Yadav said – Bihar has been insulted]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। आम बजट को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का अपमान किया गया है।

उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज के बजट ने बिहार के लोगों को फिर निराश किया है।

बिहार को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए एक रिवाइवल प्लान की ज़रूरत थी और जिसके लिए विशेष राज्य के दर्जे के साथ विशेष पैकेज की सख़्त ज़रूरत है।

रूटीन आवंटन तथा पूर्व स्वीकृत, निर्धारित व आवंटित योजनाओं को नई सौग़ात बताने वाले बिहार का अपमान ना करें।

पलायन रोकने, प्रदेश का पिछड़ापन हटाने तथा उद्योग धंधों के साथ साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हम विशेष राज्य के दर्जे की माँग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे।

इसे भी पढ़ें

आम बजट से नीतीश गदगद, कहा- विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला पर विशेष मदद तो मिल ही गई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं