सदन में नीतीश से भिड़े तेजस्वी, कहा- बिहार सरकार खटारा, CM थका-हारा [Tejashwi clashed with Nitish in the House, said- Bihar government is in trouble, CM is tired and exhausted]

1 Min Read

नीतीश का जवाब- तुम्हारे पिता लालू को मैंने बनाया

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को विधानसभा में CM नीतीश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बयानबाजी हुई।

सदन के अंदर मुख्यमंत्री ने तेजस्वी की ओर देखते हुए कहा- ‘ये बच्चा है, इसे कुछ नहीं पता। 2005 के पहले कुछ नहीं था। तुम्हारे पिता (लालू) को भी हमने ही बनाया है।’

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा, ‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, CM थका-हारा, आम आदमी मारा-मारा।’ तेजस्वी ने अपने पिता लालू के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। सदन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी के बीच भी तीखी बहस हुई।

इसे भी पढ़ें

बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, आज बज सकता है बिगुल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं