तेजप्रताप की अनोखी शिव भक्ति, शिवलिंग में लिपटकर की पूजा [Tej Pratap’s unique devotion to Shiva, worshiped wrapped in Shivalinga]

2 Min Read

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पटना, एजेंसियां। तेजप्रताप यादव आए दिन अपने पूजा-पाठ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में तेजप्रताप यादव भगवान शिव की भक्ति में लीन है। भगवान में लिपटकर बैठे तेजप्रताप शिव की भक्ति में रमे हुए हैं।

वीडियो दिल्ली के शनि धाम मंदिर का बताया जा रहा है, जहां तेजप्रताप अलग अंदाज में शिव की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को खुद तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। वीडियो में तेजप्रताप भोले बाबा की शिवलिंग पर सिर टीका कर बैठे हैं।

तेज प्रताप बिल्कुल शांत भाव से भक्ति में लीन हैं और शिवलिंग से लिपटे हुए हैं। उन्होंने दोनों हाथों से शिवलिंग को पकड़ रखा है।

वहां मौजूद एक साधु महादेव और उन पर दूध, भांग और विशेष तरह के जल अर्पित कर रहे हैं।

इस दौरान पूरा मंदिर हर-हर महादेव के नारों से गूंज रहा है। पूजा संपन्न होने के बाद साधु तेज प्रताप की पीठ ठोंकते हैं और तेज प्रताप उनका आशीर्वाद लेते हैं।

अक्सर पूजा-पाठ करते नजर आते हैं तेजप्रताप

वीडियो में शेयर कर तेजप्रताप ने लिखा है कि महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं। महादेव को गले लगाने का अर्थ है।

स्वयं के सबसे गहरे, सबसे गहन पहलुओं को गले लगाना। अराजकता के बीच शांति पाना, महादेव को ढूंढना है।

बता दें कि तेजप्रताप का आए दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। कभी वह कृष्ण रुप में नजर आते हैं तो कभी शिव की भक्ति में लीन होते हैं। अक्सर वृंदावन और महाकाल के मंदिर जाते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें

कैंसर पीड़ित सुशील मोदी से मिलने पहुंचे लालू के बेटे तेज प्रताप यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं