तेगबीर सिंह ने माउंट किलिमंजारो फतह करने का रिकॉर्ड बनाया [Tegbir Singh made a record of conquering Mount Kilimanjaro]

1 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब के रोपड़ के 5 वर्षीय तेगबीर सिंह ने माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) गौरव यादव ने 26 अगस्त को सोशल मीडिया पर जानकारी दी।

माउंट किलिमंजारो अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। यह तंजानिया में 19,340 फीट (5,895 मीटर) से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है।

तेगबीर ने 18 अगस्त को माउंट किलिमंजारो की यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 23 अगस्त को पर्वत की सबसे ऊंची उहुरू तक पैदल चले थे।

तेगबीर ने 6 अगस्त 2023 को सर्बिया के ओगनजेन जिवकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

ओगनजेन ने 5 साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

इसे भी पढ़ें

नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 30वीं बार किया एवरेस्ट फतह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं