पश्चिमी सिंहभूम में किशोरी से रेप, पीड़िता ने तोड़ा दम [Teenage girl raped in West Singhbhum, victim dies]

2 Min Read

आक्रोशित लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में एक किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया। किशोरी ने इलाज के क्रम में बीती रात ओडिशा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इधर, आक्रोशित लोगों ने रात में ही आरोपी को पकड़ जमकर पीटा फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालत गंभीर होने पर करना पड़ा था रेफरः

नाबालिग छात्रा घर के पीछे आंगनबाड़ी केंद्र के पास बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त देख परिजनों के होश उड़ गए‌। नाबालिग को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के चम्पुआ अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रात में ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी को लोगों ने एक बस्ती से पकड़ाः

इधर, नाबालिग की मौत की खबर से लोग उग्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी अजमल को पास के ही बस्ती रहीमाबाद से धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बिगड़ते माहौल को देख हाट गम्हरिया, जेटिया, नोवामुंडी थाना की पुलिस समेत जगन्नाथपुर एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा: एसपी

इधर, पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि दुष्कर्म के एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है। संबंधित थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें

पाकुड़ में महिला के साथ रेप का प्रयास, जंगल में उठा ले गए 3 लड़के 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं