कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में 13 मई को चौथे चरण के तहत बीरभूम जिले के दो सीटों पर मतदान हुआ।
छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिले में पहली बार शांति पूर्ण मतदान हुआ। बाहुबली तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल के तिहाड़ जेल में जाने के बाद भाजपा बीरभूम की दो लोकसभा सीट को पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।
वही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अनुब्रत विहीन बीरभूम जिले की दोनों सीट को बचाए रखने के लिए कई बार अपना चुनावी दौरा किया।
पांच जिला नेताओं को लेकर कोर कमेटी गठन की थी। काजल शेख को भी बाद में कोर कमेटी में शामिल किया।
मंगलवार को जिले के कई क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस ने विजय जुलूस निकाला। संभावित जीत को लेकर रंग और गुलाल उड़ाये गये।
विजय जुलूस बीरभूम के जिला परिषद सभाधिपति काजल शेख के अनुयायियों ने निकाला। आज सुबह स्वय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने काजल शेख से प्रसन्न होकर उन्हें बधाई दी है।
इस दौरान विजय जुलूस में स्थानीय तृणमूल के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह विजय जुलूस नानूर विधानसभा क्षेत्र के पापुड़ी समेत कई गांवों में निकाला गया।
काजल शेख ने कहा कि हम पूरे साल पढ़ाई करते हैं। हम पहले से ही जानते हैं कि परिणाम क्या होगा।
काजल शेख का अनुमान है कि बीरभूम में तृणमूल उम्मीदवार के रूप में शताब्दी राय एक से डेढ़ लाख वोटों के अंतर से और बोलपुर में तृणमूल उम्मीदवार के रूप में असित कुमार माल ढाई से तीन लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।
इसे भी पढ़ें








