टीसीएस ने अपने 3.5 लाख कर्मचारियों को जेनरेटिव एआई का प्रशिक्षण दिया

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां : देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने 3.5 लाख कर्मचारियों को जेनरेटिव कृत्रिम मेधा (जेन-एआई) का प्रशिक्षण दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने जनवरी में घोषणा की थी कि 1.5 लाख कर्मचारियों को विभिन्न कौशल कार्यक्रमों में प्रशिक्षित किया गया है, जिसे भविष्य में कंपनी के लिए सबसे बड़ा अवसर कहा जाता है।

कंपनी ने अब अपने जेनएआई में प्रशिक्षण वाले कर्मचारियों की संख्या आधे से अधिक तक पहुंचा दी है।

इसे भी पढ़ें

अब्बास अंसारी की तरफ से पैरोल अर्जी फिलहाल दाखिल नहीं की जा सकी

Share This Article
Exit mobile version