Tamil Nadu: तमिलनाडु में पीरियड्स आने पर 8वीं की छात्रा को क्लास से निकाला, 5 दिन क्लासरूम के बाहर बैठकर दी परीक्षा [In Tamil Nadu, a Class 8 student was taken out of class due to her periods, she sat outside the classroom for 5 days and gave the exam]

1 Min Read

Tamil Nadu:

चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक 14 साल की स्कूली छात्रा को पीरियड्स आने पर क्लास से बाहर बैठा दिया गया। बच्ची कोयंबटूर के सेनगुट्टईपालयम स्थित स्वामी चिद्भावनंद मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल में 8वीं में पढ़ती है। 5 अप्रैल को परीक्षा के दौरान उसे पीरियड्स शुरू हो गए। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसे क्लास के बाहर बैठकर एग्जाम देने को कहा।

Tamil Nadu: स्कूल प्रिंसिपल सस्पेंड:

तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अनबिल महेश ने कहा- स्कूल के खिलाफ डिपार्टेमेंटल इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। स्कूल प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। बच्चों को दबाया जाना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बच्चों को किसी भी तरह से दबाने पर हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है।

इसे भी पढ़ें

क्यों जटिल है महिलाओं की शारीरिक संरचना ? 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं