तमिलनाडु CM बोले- UP-बिहार कभी हिंदी क्षेत्र नहीं थे [Tamil Nadu CM said- UP-Bihar were never Hindi regions]

1 Min Read

हिंदी ने 25 भाषाओं को खत्म किया

चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन का कहना है कि जबरन हिंदी थोपने से 100 साल में 25 नॉर्थ इंडियन भाषाएं खत्म हो गईं। स्टालिन ने X पर लिखा, ‘UP और बिहार कभी भी हिंदी क्षेत्र नहीं थे। भोजपुरी, मैथिली, अवधी, ब्रज, बुंदेली समेत 25 भाषाएं अब अस्तित्व के लिए हांफ रही हैं।’ BJP ने स्टालिन के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया।

हिंदी को लेकर हालिया विवाद की वजह:

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 15 फरवरी को कहा था, ‘जब तक तमिलनाडु अपने यहां नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) लागू नहीं करेगा, उसे समग्र शिक्षा मिशन के लिए ₹2400 करोड़ का फंड नहीं मिलेगा।’ इसके बाद तमिलनाडु ने केंद्र पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया।

दरअसल, NEP 2020 के तहत, स्टूडेंट्स को 3 भाषाएं सीखनी होंगी, लेकिन किसी भाषा को अनिवार्य नहीं किया गया है। राज्यों और स्कूलों को यह तय करने की आजादी है कि वे कौन-सी 3 भाषाएं पढ़ाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

Historians of Ancient India: प्राचीन भारत के इतिहासकार और उनकी रचनाएं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं