बरसात में ऐसे रखें अपने स्मार्टफोन का ख्याल [Take care of your smartphone like this in the rain]

3 Min Read

नई दिल्ली। झारखंड में मॉनसून का आगमन हो चुका है। हर रोज रिकॉर्ड तोड़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

लेकिन बरसात में भी लोगों की कुछ परेशानियां बढ़ जाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम किसी काम से घर या ऑफिस से बाहर हो और अचानक बारिश शुरु हो जाती है।

इस अचानक से बारिश में हम तो भीगते ही हैं, लेकिन साथ में हमारी जेब में रखे सामान भी भीग जाते हैं।

इस दौरान हमें सबसे जादा डर अपनी जेब में रखे मोबाईल फोन के लिये होता है। अगर आप भी अपने साथ कीमती फोन रखते हैं और इस बारिश के मौसम में उसे संभालकर रखना चाहते हैं तो यहां हम कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे है। जिनको फॉलो कर पर बारिश में अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं।

वॉटरप्रूफ केस का करें उपयोग

वॉटरप्रूफ केस का उपयोग करें। ये आपके स्मार्टफोन को बारिश के पानी से बचाने में मदद करेंगे।

अगर आपके पास वॉटरप्रूफ केस नहीं है, तो एक प्लास्टिक बैग या ज़िपलॉक बैग का उपयोग करें। इसे सही से सील करें ताकि पानी अंदर न जा सके।

वॉटर रेसिस्टेंट स्क्रीन प्रोटेक्टर

बारिश के पानी से ज्यादातर मामलों में स्मार्टफोन की स्क्रीन खराब होती है, इस लिए आपको इस मौसम में स्मार्टफोन में वॉटर रेसिस्टेंट स्क्रीन प्रोटेक्टर का यूज करना चाहिए।

यह स्मार्टफोन को बारिश से बचाता है और टच सेंसिटिविटी को भी बनाए रखता है।

सूखा कपड़ा बन सकता है मद्दगार

बारिश के मौसम में घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पॉलीथिन में ड्राई कपड़ा रखें। अगर बारिश होती है और आप भीग जाते हैं और इस स्थिति में आपको मोबाइल यूज करना है तो आप इस ड्राई कपड़े से अपने हाथ पोछ कर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वॉटरप्रूफ बैग में रखें स्मार्टफोन

बारिश के मौसम में स्मार्टफोन को पॉकेट में रखने की वजय वॉटरप्रूफ बैग में रखना चाहिए। ऐसा करने से तेज बारिश में भीगने के बावजूद आपका स्मार्टफोन सेफ रहेगा।

साथ ही अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वॉटर रेसिस्टेंट मॉडल चुनें। ये मॉडल बारिश में भी सुरक्षित रहते हैं।

इसे भी पढ़ें

बारिश से पहले कर लें ये उपाय, स्मार्टफोन बन जाएगा वाटर प्रूफ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं