Tahavvur Rana:
नई दिल्ली, एजेंसियां। 2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को टॉप-सीक्रेट मिशन के तहत स्पेशल विमान से अमेरिका से भारत लाया गया था। NIA का एक अधिकारी पूरे रास्ते उसका हाथ पकड़कर बैठा रहा। जिस फ्लाइट से उसे लाया उसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग हो रही थी। दिल्ली में सभी सुरक्षा कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कर लिए गए थे।
Tahavvur Rana: राणा अभी 18 दिन की NIA कस्टडी में:
भारत लाए जाने के बाद राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे NIA कस्टडी में भेज दिया गया। राणा ने मुंबई 26/11 अटैक के मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी। इन हमलों में कुल 175 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए।
इसे भी पढ़ें
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया, NIA ने लिया 18 दिनों की रिमांड पर, होगी पूछताछ







