Tahavvur Rana: मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया, NIA ने लिया 18 दिनों की रिमांड पर, होगी पूछताछ [Mumbai attack mastermind Tahawwur Rana brought to India, NIA takes him on 18-day remand, will be questioned]

1 Min Read

Tahavvur Rana:

नई दिल्ली, एजेंसियां। 2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (64) को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 दिन की NIA की कस्टडी में भेजा। एजेंसी ने कोर्ट से 20 दिन की रिमांड मांगी थी। स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह ने बंद कमरे में मामले की सुनवाई की और गुरुवार देर रात 2 बजे फैसला सुनाया। उसे कल ही अमेरिका से भारत लाया गया था।

Tahavvur Rana: अमेरिका ने 2009 में अरेस्ट किया था:

तहव्वुर राणा को अमेरिका के शिकागो में अक्टूबर 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। उस पर मुंबई के 26/11 और कोपेनहेगन में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए जरूरी सामान मुहैया कराने का आरोप था। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड रिचर्ड हेडली की गवाही के आधार पर तहव्वुर राणा को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अब तक वह लॉस एंजिलिस के डिटेंशन सेंटर में बंद था।

इसे भी पढ़ें

Mastermind Tahawwur Rana: आज भारत लाया जाएगा 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा? भारत में बढ़ी सुरक्षा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं