तीन हफ्ते बाद घर लौटे तारक मेहता फेम एक्टर गुरुचरण सिंह, बोले- आध्यात्मिक सफर पर निकला था

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम कर चुके एक्टर गुरुचरण सिंह तीन हफ्ते बाद अपने घर लौट आए हैं। वे 22 अप्रैल से लापता थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण सिंह ने पूछताछ में बताया कि वे दुनियादारी छोड़कर आध्यात्मिक सफर पर निकल गए थे।

उन्होंने अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारों के दर्शन किए। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें घर लौट आना चाहिए, इसलिए वे लौट आए।

इसे भी पढ़ें

भाजपा नेता बोले-प्रज्वल के वीडियो शिवकुमार ने वायरल किए, स्कैंडल में कुमारस्वामी को फंसाने के लिए कहा था

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं