स्वाति मालीवाल ने CM हाउस के बाहर काला पानी छिड़का, बोलीं- आतिशी को शर्म आनी चाहिए [Swati Maliwal sprinkled black water outside CM House, said- Atishi should be ashamed]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली सीएम आतिशी के घर पहुंची। उन्होंने द्वारका से बोतल में भरकर लाया गया गंदा पानी CM आवास के गेट पर छिड़का।

मालीवाल ने आतिशी को चेतावनी दी:

स्वाति ने कहा कि ये तो बस एक सैंपल था। अगर 15 दिन के अंदर वो पूरी दिल्ली की पानी सप्लाई ठीक नहीं करती हैं तो मैं एक पूरा टैंकर भर पानी लेकर आऊंगी।

दरअसल, मालीवाल द्वारका में एक घर में गई थीं। यहां काला पानी सप्लाई हो रहा था। स्वाति उसे बोतल में भरकर CM आवास पहुंच गईं। उनका कहना है कि 2015 से हम सुन रहे हैं कि अगले साल सब ठीक हो जाएगा। लेकिन अभी तक नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें

स्वाति मालीवाल पर हमले के आरोपी बिभव को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त बेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं