स्वाति मालीवाल बोली – बिभव ने मुझे घसीट घसीट कर पीटा , किसी ने नहीं बचाया

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई मारपीट के बाद पहली बार इंटरव्यू दिया है।

उन्होंने गुरूवार को न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि वे 13 मई को सुबह 9 बजे के करीब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने सीएम आवास गई थीं।

वहां पर स्टाफ ने ड्राइंग रूम में बैठाया और कहा कि केजरीवाल घर हैं और मिलने आ रहे हैं।

उसी समय बिभव कुमार वहां पर आते हैं और मुझसे मारपीट करने लग जाते हैं। बिभव ने मुझे सात-आठ थप्पड़ मारे।

जब मैंने उन्हें धक्का देने की कोशिश की तो उन्होंने मेरा पैर पकड़ लिया। मुझे नीचे घसीट दिया। मालीवाल ने आगे कहा कि मेरा सिर टेबल से टकरा गया। मैं नीचे गिरी।

फिर उन्होंने मुझे लातों से मारना शुरू किया। मैं बहुत बहुत जोर चिल्लाई लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया।

मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है।

पुलिस ने मामले में 16 मई को FIR दर्ज कर बिभव कुमार को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल वो पांच दिन की पुलिस कस्टडी में हैं।

इसे भी पढ़ें

ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार की रस्म शुरू

Share This Article
Exit mobile version