सरकार से सवाल करने या इसके लिए जेल जाने से नहीं डरती: स्वाति मालीवाल

1 Min Read

नयी दिल्ली :  आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य बनीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनका परिवार उनके सक्रिय राजनीति में आने से डरा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सरकार से सवाल करने या इसके लिए जेल जाने से नहीं डरतीं।

बुधवार को सांसद पद की शपथ से पहले मालीवाल ने अपने आवास पर एक साक्षात्कार में कहा कि औपचारिक रूप से जिस क्षण वह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी, वह उनके जीवन का ‘‘बेहतरीन’’ और ‘‘महत्वपूर्ण’’ अवसर होगा।

इसे भी पढ़ें

किसानों की हित की बात करनेवालों पर हो रहा आक्रमण: राहुल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं