स्वरा भास्कर के पति की हार का उड़ाया मजाक [Swara Bhaskar’s husband’s defeat made fun of]

1 Min Read

फहाद अहमद की चुनावी हार पर एल्विश यादव बोले- स्वरा को हिजाब में न रखने के लिए तुम्हारी सजा

मुंबई, एजेंसियां। 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट के लिए चुनाव लड़ रहे स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद अब बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव ने विवादित टिप्पणी कर उनका मजाक उड़ाया है।

ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का लगाया था आरोपः

दरअसल, नतीजे सामने आने के बाद फहाद अहमद ने एक वीडियो जारी कर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी होने के आरोप लगाते हुए दोबारा वोटों की गिनती किए जाने की मांग की थी। अब फहाद के वीडियो को रीशेयर करते हुए एल्विश यादव ने लिखा है, ये स्वरा को हिजाब में न रखने के लिए तुम्हारी सजा है।

इसे भी पढ़ेंः

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर वोटिंग:सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं