बिहार में जब्त 850 करोड़ के संदिग्ध कैलिफोर्नियम, सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े [Suspected California worth Rs 850 crore seized in Bihar, security agencies also alerted]

3 Min Read

पटना, एजेंसियां। गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार बॉर्डर पर बलथरी चेकपोस्ट से पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा तो उनके पास 50 ग्राम रेडियो एक्टिव पदार्थ जब्त किए गए।

पुलिस को शक है कि यह पदार्थ कैलिफोर्नियम (Radioactive Californium) है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 850 करोड़ रुपए से भी अधिक है। गिरफ्तार तीनों तस्कर यूपी और बिहार के हैं। एफएसएल की विशेष टीम इस पदार्थ की हकीकत जांचेगी।

आइआइटी मद्रास से भी इसकी जांच के लिए संपर्क किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए हैं और तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

सामने आया गुजरात कनेक्शन

इस मामले में गुजरात कनेक्शन भी सामने आया है। गुजरात कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस गुजरात में भी छापेमारी कर रही है।

कैलिफोर्नियम है तो 850 करोड़ से अधिक होगी कीमत

अगर यह पदार्थ कैलिफोर्नियम निकला तो बिहार में ये पहली बार इसकी जब्ती होगी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस संदिग्ध पदार्थ को गुजरात से तस्करी करके लाया गया था।

एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट से पुलिस संपर्क में है। एफएसएल की विशेष टीम को भी बुलाया गया है जो रेडियोएक्टिव पदार्थ की हैंडलिंग और जांच करेगी।

यह संदिग्ध पदार्थ कैलिफोर्नियम है या नहीं इसकी जांच होगी। जांच के बाद ही यह पता चलेगा। अगर यह पदार्थ कैलिफोर्नियम निकला, तो इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 850 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

तस्करों ने बता कैलिफोर्नियम, सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय

तस्करों की ओर से कहा जा रहा है कि यह पदार्थ कैलिफोर्नियम है। तस्करों के पास से इससे जुड़ा सर्टिफिकेट भी है। जिसे आधार बनाकर पुलिस उसे कैलिफोर्नियम मान कर ही जांच में जुट गयी है।

हालांकि आइआइटी मद्रास से जारी सर्टिफिकेट में जिस प्रोफेसर का नाम है उनसे पुलिस ने संपर्क किया तो प्रोफेसर ने इसे फेक बताया है।

उधर, एसओजी-7 व एसटीएफ की टीम भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी इसकी जांच के लिए सक्रिय हो चुकी है और तस्करों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें

बिहारः गोपालगंज में आगजनी, 2 बच्चे मरे, कई गंभीर, 11 घर खाक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं