ज्ञानवापी की तरह होगा धार भोजशाला का सर्वे

1 Min Read

हाईकोर्ट की इंदौर बेंच का आदेश

इंदौर, एजेंसियां। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने ज्ञानवापी की तर्ज पर धार भोजशाला का सर्वे कराने के आदेश दिए हैं।

सोमवार को इस मुद्दे पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को 5 एक्सपर्ट की टीम बनाने को कहा है।

इस टीम को 6 सप्ताह में रिपोर्ट कोर्ट को सौंपनी होगी। हाईकोर्ट ने इस वैज्ञानिक सर्वे को GPR-GPS तरीके से करने के लिए कहा है।

GPR यानी ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार जमीन के अंदर विभिन्न स्तरों की हकीकत जांचने की तकनीक है। इसमें रडार का उपयोग होता है। यह अदृश्य यानी छुपी वस्तुओं के विभिन्न स्तर, रेखाओं और संरचनाओं का माप लेता है।

इसी तरह GPS सर्वे यानी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के तहत भी सर्वे किया जाएगा। पूरे सर्वे की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

हिंदू पक्ष के वकील एडवोकेट विष्णुशंकर जैन ने बताया कि सर्वे दोनों पक्षों की मौजूदगी में होगा। इससे भोजशाला के मूल स्वरूप की सच्चाई सामने आ सकेगी।

मामले की सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी। इससे पहले सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी।

इसे भी पढ़ें 

अब बांग्लादेश सीरीज से होगी मोहम्मद शमी की वापसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं