पत्रकार मुकेश हत्याकांड का मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार [Suresh Chandrakar, mastermind of journalist Mukesh murder case arrested]

1 Min Read

छत्तीसगढ़ SIT ने हैदराबाद से पकड़ा

जगदलपुर, एजेंसियां। छ्त्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर को SIT ने रविवार देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। सुरेश पत्रकार मुकेश चंद्राकर का चचेरा भाई है। मामले में आरोपी 3 सगे भाइयों समेत 4 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

मुकेश का भाई है सुरेश

सुरेश चंद्राकर पेशे से ठेकेदार है और राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। आरोप है कि मुकेश चंद्राकर ने ठेकेदार की भ्रष्टाचार की खबर बनाई थी। इसी बात से नाराज सुरेश ने मुकेश की हत्या करवाई।

सुरेश ने अपने बैडमिंटन कोर्ट परिसर में खाने के बहाने बुलाकर अपने भाई और सुपरवाइजर के हाथों मुकेश की हत्या करवा दी थी।

इसे भी पढ़ें

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं