सुप्रीम कोर्ट : मुख्य न्यायाधीश बने संजीव खन्ना, राष्ट्रपति ने दिलायी शपथ, 5 माह का रहेगा कार्यकाल [Supreme Court: Sanjeev Khanna becomes Chief Justice, President administers oath, tenure will be for 5 months]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ रविवार को अपने पद से रिटायर हो गये। जिसके बाद उनकी जगह सोमवार को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने सीजेआई पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में उन्होंने शपथ ली हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को पद की शपथ दिलायी।

समारोह में पीएम मोदी समेत ये रहे मौजूदः

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत अन्य केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल थे। इस दौरान विधि एवं न्यायमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य न्यायाधीश बनने पर संजीव खन्ना को बधाई दी।

बता दें कि जस्टिस सीजेआई धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ 10 नवबंर को सेवानिवृत्त हो गये थे। जिसके बाद न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को मुख्य न्यायाधीश बनाया गया हैं। इसका कार्यकाल छह माह का रहेगा।

2019 में संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट में हुए थे प्रमोटः

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुये आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में भी काम किया। उन्हें 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

जिसके बाद 2006 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। वहीं, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को 18 जनवरी, 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

इसे भी पढ़ें

जस्टिस खन्ना बने नए सीजेआई, 11 नवंबर को सीजेआई पद की शपथ लेंगे 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं