सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली को 137 क्यूसेक पानी दे हिमाचल [Himachal should give 137 cusecs of water to Delhi]

1 Min Read

जल संकट से जूझ रही दिल्ली को मिलेगी राहत

नई दिल्ली, एजेंसियां। जल संकट से जुड़ी दिल्ली सरकार की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

SC ने हिमाचल प्रदेश को अपस्ट्रीम से 137 क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा है।

हरियाणा सरकार को निर्देश दिया है कि जब पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जाए तो हरियाणा वजीराबाद तक पानी पहुंचाने में मदद करे, ताकि बिना किसी बाधा के दिल्ली के लोगों को पीने का पानी मिल सके।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से जल संकट का सामना कर रहे दिल्ली वासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्देश

Share This Article
Exit mobile version