सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को रिहा करने पर बिहार सरकार को जारी किया नोटिस

IDTV Indradhanush
1 Min Read

नई दिल्ली : आईएएस अफ़सर जी कृष्णैया की हत्या के मामले में बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन को रिहाई देने के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है। जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने समय से पहले रिहाई के ख़िलाफ़ याचिका दायर की थी।

उमा कृष्णैया ने कहा कि हम लोग बहुत ख़ुश हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सकारात्मक तरीक़े से प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारी याचिका पर बिहार सरकार और दूसरे लोगों को नोटिस जारी किया है। यह ख़ुशी की बात है कि दो हफ़्ते में उनसे जवाब मांगा गया है।

सुप्रीम कोर्ट में ज़रूर न्याय मिलेगा. यह सिर्फ़ उमा कृष्णैया नहीं बल्कि पूरे देश का मामला है।बाहुबली नेता आईएएस अफ़सर जी कृष्णैया की हत्या के दोषी पाए गए थे और उन्हें आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं