गरीब छात्रों के लिए ऑनलाइन शैक्षिक मंच शुरू करेंगे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार

1 Min Read

वाशिंगटन: सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार ने कहा है कि वह भारत में गरीब एवं वंचित छात्रों के दरवाजे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए जल्द ही एक नया ऑनलाइन शैक्षिक मंच शुरू करेंगे।

नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के ‘केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट’ द्वारा आयोजित “रीइमैजिनिंग इंडिया: शेपिंग द ग्लोबल इकोनॉमिक लैंडस्केप” विषय पर ‘‘2024 केलॉग इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रेंस’’ में अपने संबोधन में कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध तकनीक को अपनाने का समय आ गया है।

कुमार ने कहा, ‘‘अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध प्रौद्योगिकी को अपनाने का समय आ गया है।

इसे भी पढ़ें

देश की जनता और मुद्दों से भटके प्रधानमंत्री मोदी : प्रियंका गांधी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं