खाना खाते ही स्पीड में बढ़ने लगता है शुगर लेवल , कंट्रोल करने के लिए फौरन करें ये उपाय [Sugar level starts increasing rapidly as soon as you eat food, do these measures immediately to control it]

3 Min Read

रांची। इन दिनों डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। खराब लाइफस्टाइल के कारण शुगर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। उम्रदराज लोग ही नहीं आजकल बच्चे भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं।

लोगों को बहुत कम उम्र में ही शुगर जैसी बीमारियां हो जा रहीं हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना शुगर लेवल चेक करते रहें।

जो डायबिटीज के मरीज हैं उनका शुगर लेवल खाने के बाद अक्सर बढ़ने लगता है। कई बार अचानक ब्लड शुगर बढ़ने से लोग पैनिक में आ जाते हैं।

ऐसी स्थिति अगर कभी आपके साथ हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। तब तक स्थिति को कंट्रोल करने के लिए घर पर भी कुछ उपाय कर सकते हैं।

आज हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे अचानक बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

खाना खाने के बाद ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?

पानी पिएं- शरीर में तेजी से ब्लड शुगर बढ़ने पर खूब पानी पीएं। ऐसा करने से एक्स्ट्रा ग्लूकोज निकल जाएगा और आपका शुगर लेवल थोड़ा कम हो सकता है। पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहेगी जिसे शुगर लेवल कम होने में मदद मिलेगी।

एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल में गिरावट आती है। अगर आपको लगता है कि अचानक ब्लड शुगर हाई हो रहा है तो हल्की फुल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करते वक्त शरीर एक्स्ट्रा ग्लूकोज का इस्तेमाल करता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल में गिरावट आती है।

फाइबर फूड्स को करें शामिल- खाने में अगर आप हाई फाइबर फूड्स को शामिल करते हैं तो इससे अचानक ब्लड शुगर बढ़ने की स्थिति कम पैदा होगी।

फाइबर रिच चीजें खाने से हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इस तरह के खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शुगर लेवल कम होता है।

करेला या जामुन का रस पीएं- आयुर्वेद में जामुन और करेला को शुगर में फायदेमंद माना गया है। ब्लड शुगर बढ़ने पर भी आप करेला या जामुन का जूस पी सकते हैं।

ये जूस इंसुलिन को नियंत्रण में लाने में मदद करते हैं। हालांकि ऐसा डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

गर्मियों में डायबिटीज पर रखना है कंट्रोल तो पीयें ये 5 जूस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं