सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने दी जानकारी

1 Min Read

नई दिल्ली। इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और मशहूर लेखिका सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत की गई है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वंय एक्स पर अपने पोस्ट में दी है।

इस ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की है।

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी का राज्यसभा में नामांकन किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है।

राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है।

उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।

बताते चलें कि सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष होने के साथ-साथ एक टीचर और राइटर भी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।

इसे भी पढ़ें 

820 करोड़ के यूको बैंक घोटाले में सीबीआई की ताबड़तोड़ रेड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं