दिल्ली में शाह से मिलकर सुदेश रांची लौटे [Sudesh returned to Ranchi after meeting Shah in Delhi]

1 Min Read

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो बीते बुधवार को दिल्ली में थे। उन्होंने वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाः

इसकी जानकारी सुदेश महतो ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अमिक शाह से साथ फोटा साझा कर दी। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ”आज दिल्ली में आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। एनडीए परिवार पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ झारखंडी हितों की सरकार बनाने को संकल्पबद्ध है।”

इसे भी पढ़ें

हमेशा युवाओं के साथ है आजसू पार्टी : सुदेश महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं