बिजली, पानी, बस किराये पर सब्सिडी जारी रहेगी, अफवाहों पर ध्यान न दें :उपराज्यपाल सक्सेना

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में बिजली, पानी और बस किराये पर सब्सिडी जारी रहेगी और जनता को ‘निहित राजनीतिक स्वार्थों’’ के लिये फैलाई जा रही ‘अफवाहों’ पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

राज निवास द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल सब्सिडी योजनाओं को बंद कर देंगे।

बयान में कहा गया है कि सक्सेना ने एक विशेष राजनीतिक दल के सदस्यों और उसके मंत्रियों के ‘स्पष्ट रूप से झूठे और जानबूझकर गुमराह करने वाले’ बयानों को गंभीरता से लिया है कि जिनमें कहा गया है कि चूंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं, इसलिये ‘मुफ्त’ बिजली, पानी और महिलाओं की बस यात्रा से संबंधित योजनाएं और सब्सिडी बंद कर दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें

जम्मू: कश्मीरी पंडितों के एक संगठन का कांग्रेस में विलय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं