NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, अब तक 25 अरेस्ट [Students protest over NEET paper leak, 25 arrested so far]

2 Min Read

ममता बनर्जी ने PM मोदी को चिट्ठी लिखी

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता में AIDSO कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया।

दिल्ली में NSUI कार्यकर्ताओं ने संसद भवन के लिए घेराव मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर पर रोक लिया।

NEET पेपर लीक मामले में अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बिहार से 13, झारखंड-गुजरात से 5-5 और महाराष्ट्र के लातूर से 2 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।

ममता ने की संट्रलाइज्ड परीक्षा प्रणाली बदलने की मांग

NEET मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यममंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।

उन्होंने PM से कहा है कि सेंट्रलाइज्ड परीक्षा का सिस्टंम खत्मक हो और पहले की तरह डिसेंट्रलाइज्ड हो। यानी राज्यि और केंद्र अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित करें।

CBI की टीम बिहार और गुजरात पहुंची

CBI की टीम बिहार और गुजरात पहुंची है। पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए EOU की 6 टीमें बिहार में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

बिहार EOU ने अपनी जांच रिपोर्ट CBI को सौंप दी है। इसमें कहा गया है कि 5 मई को सेंटर पहुंचने से पहले ही बिहार-झारखंड के 100 अभ्यर्थियों को NEET का पेपर मिल गया था।

इसे भी पढ़ें

NEET मामले में टेरर फंडिंग का शक, महाराष्ट्र में एक हिरासत में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं