तब्‍बू, करीना और कृति की ‘क्रू’ की तगड़ी शुरुआत

4 Min Read

मुंबई, एजेंसियां तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की ‘क्रू’ शुक्रवार, 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

रिलीज के एक दिन पहले गुरुवार को फिल्‍म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्‍त तेजी देखी गई।

शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण यह फिल्म ओपनिंग डे पर उम्मीद से बेहतर कर रही है।

‘क्रू’ के मॉर्निंग शोज में सिनेमाघरों में 13-15% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। लूट पर आधारित इस कॉमेडी फिल्‍म को एंटरटेनिंग बताया जा रहा है।

इसलिए इसे छुट्टी का पूरा फायदा मिला है। दोपहर के बाद शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्‍या में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

कुल मिलाकर ओपनिंग डे पर ‘क्रू’ बॉक्‍स ऑफिस पर बढ़‍िया शुरुआत कर चुकी है।

राजेश कृष्‍णन के डायरेक्‍शन में बनी ‘क्रू’ देशभर में 2500 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। इस फिल्‍म की पूरी बागडोर फीमेल स्टार-कास्ट पर है।

फिल्म में जहां तब्‍बू, करीना कपूर और कृति सेनन ग्‍लैमर और हंसी का तड़का लेकर आई हैं, वहीं इसमें दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी कैमियो कर रहे हैं।

यह दिलचस्‍प है कि इस फिल्‍म की निर्माता भी महिलाएं हैं। एकता कपूर और रिया कपूर ने फिल्‍म को प्रोड्यूस किया है।

फिल्‍म के दिलचस्‍प ट्रेलर और ‘चोली के पीछे’, ‘नैना’ जैसे गानों को पहले ही दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

‘क्रू’ की एडवांस बुकिंग ने हैरान किया है। दोपहर तक जहां इस फिल्‍म के करीब 80 हजार टिकटों की बिक्री हुई थी, वहीं रात बीतते-बीतते इसके 1 लाख 4 हजार 975 टिकटों की बिक्री हो चुकी थी।

फिल्‍म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से 2.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जबकि गुड फ्राइडे की छुट्टी को देखते हुए सुबह से ही टिकट ख‍िड़की पर अच्‍छी-खासी स्‍पॉट बुकिंग भी हो रही है।

यह पहला मौका है जब पर्दे पर तीन अलग-अलग दशकों की हसीनाएं एकसाथ आई हैं। इस ‘क्रू’ में सबसे सीनियर तब्‍बू हैं, जिनके करीब एक दशक बाद करीना की फिल्‍मों में एंट्री हुई थी।

जबकि करीना के एक दशक बाद कृत‍ि सेनन फिल्‍मों में आईं। तीनों ही बेहतरीन एक्‍ट्रेस हैं। फिल्‍म की कहानी तीन एयरहोस्‍टेस की है, जो तंगी झेल रही हैं और अपनी हालत सुधारने के लिए एक लूट को अंजाम देती हैं।

कहानी में कॉमेडी का तड़का है। फिल्‍म देखकर निकल रहे दर्शक इसे एंटरटेनिंग बता रहे हैं। जाहिर है, इस वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्‍म की कमाई में होगा।

इस समय बाक्स ऑफिस पर अजय देवगन और माधवन की ‘शैतान’ एकमात्र ऐसी फिल्म है, जो करोड़ों में कमाई कर रही है। लेकिन यह भी अब 21 दिन पुरानी हो चुकी है।

जबकि ‘योद्धा’, ‘आर्टिकल 370’, ‘बस्तर’ और ‘ वीर सावरकर’ जैसी फिल्‍मों का हाल बुरा है।

यानी नए और एंटरटेनमेंट की चाहत रखने वाले दर्शकों के लिए ‘क्रू’ एक बढ़‍िया विकल्प है।

हालांकि, शुक्रवार को पृथ्‍वीराज सुकुमारन की ‘द गोट लाइफ’ भी रिलीज हुई है, लेकिन इसका जॉनर अलग है।

साथ ही यह फिल्म मूल रूप से मलयालम में बनी है, तो इसका असर साउथ में ज्‍यादा रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें

नामधारी बोले-हेमंत के जेल जाने से झारखंड के लोग नाराज, बीजेपी को होगी मुश्किल

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं