स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड किया 400 करोड़ रु का आंकड़ा पार, कल्कि 2898 एडी की तोड़ा रिकॉर्ड [Stree 2 crosses Rs 400 crore worldwide, breaks record of Kalki 2898 AD]

3 Min Read

मुंबई, एजेंसियां: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है।

स्त्री 2 बीती 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। स्त्री 2 का कहर बॉक्स ऑफिस पर अभी जारी है।

तो वहीं, स्त्री 2 का एक हफ्ते का कलेक्शन 400 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। फिल्म अब 500 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है।

बता दें, इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने जा रही है। ऐसे में स्त्री 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने का शानदार मौका मिल गया है।

स्त्री 2 की 7वें दिन की कमाई

बता दें, स्त्री 2 के मेकर्स मडोक फिल्म्स ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

वहीं, स्त्री 2 का 7 दिनों का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 289.6 करोड़ रुपये हो गया है और अब फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में आसानी से 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

इसी के साथ स्त्री 2 ने हिंदी पट्टी की कमाई में कल्कि 2898 एडी की कमाई (277 करोड़ रु) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि स्त्री 2 ने इन 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 401 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

इसमें घरेलू बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन 342 करोड़ रुपये और ओवरसीज में ग्रॉस कलेक्शन 59 करोड़ रुपये का किया है।

स्त्री 2 डे वाइज कमाई

पहले दिन- 64.8 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू)

दूसरे दिन- 35.3 करोड़ रुपये

तीसरे दिन- 45.7 करोड़ रुपये

चौथे दिन – 58.2 करोड़ रुपये

पांचवें दिन- 38.4 करोड़ रुपये

छठे दिन- 26.8 करोड़ रुपये

सातवें दिन- 20.4 करोड़

कुल नेट घरेलू कलेक्शन- 289.6 करोड़ रुपये (342 करोड़ रुपये ग्रॉस)

स्त्री 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन- 401 करोड़ रुपये।

300 करोड़ रुपये का होगा आंकड़ा पार

तो वहीं अब स्त्री कल यानि 23 अगस्त से अपने दूसरे वीकेंड में एंट्री करने जा रही है। स्त्री 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार करती दिख रही हैं।

इसे भी पढ़ें

स्त्री 2 की रिलीज डेट बदली, अब 15 अगस्त की जगह 14 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं