20 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के चलते सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा।

NSE ने कहा कि मुंबई में 20 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में इस दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत चुनावों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

इलेक्शन कमिशन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच फेज में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे।

स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE ने 8 अप्रैल को मुंबई में 20 मई को वोटिंग के चलते शेयर बाजार की छुट्‌टी का ऐलान किया था।

इसे भी पढ़ें

गलत प्रश्न पत्र बंटा, अब दोबारा होगी कानपुर में CUET-UG की परीक्षा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं