Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 24,630 पर, सेंसेक्स 728 अंक फिसला [Stock market declines, Nifty at 24,630, Sensex slips 728 points]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Stock Market:

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में आज यानी 22 मई 2025 को बड़ी गिरावट देखी गई। BSE सेंसेक्स 728 अंक फिसलकर 80,878 पर आ गया, जबकि निफ्टी 182 अंक नीचे 24,630 पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से गिरावट के बाद कल के कारोबार सत्र ने उछाल के साथ निवेशकों के बीच नई उम्मीद जगाई थी, लेकिन आज फिर से बाजार धराशयी हो गया। सेंसेक्स और निफ्टी के गिरानट का मुख्य कारण अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट है।

Stock Market: गिरावट के कारणः

शेयर बाजार में गिरावट का कारण वैश्विक बाजारों में बिकवाली का रुख और अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट बताया जा रहा है। दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का कारण US बॉन्ड यील्ड में तेजी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैक्स कट बिल है, जिसके कारण डॉलर का इंडेक्स 1.91% गिरकर 41,860.44 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500, 1.61% गिरकर 5,844.61 पर बंद हुआ। इसका असर एशियाई बाजारों में देखने के मिल रहा है।

Stock Market: इन शेयरों पर असरः

इस गिरावट से कई शेयर जैसे, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, Infosys में भारी गिरावट देखी गई। टेक महिंद्रा का शेयर 2.50% नीचे लुढ़क गया, जबकि पावरग्रिड का शेयर 2.14% फिसला, वहीं, HCL Tech और Infosys शेयर 2% गिरा।

Stock Market: विशेषज्ञों की रायः

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक निफ्टी 24,400 के स्तर से ऊपर बना रहेगा, बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। कहा जा रहा है कि, निवेशकों को हाल की गिरावट पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए और साफ संकेतों का इंतजार करना चाहिए।

Stock Market: निफ्टी की स्थितिः

निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र के रेंज के भीतर ही सीमित रहा, जिससे पता चलता है कि ट्रेडर स्पष्ट संकेत की प्रतीक्षा में साइडवेज बने हुए हैं। निफ्टी में 24,700 से नीचे की गिरावट बाजार में करेक्शन बढ़ा सकती है।

इसे भी पढ़ें

Stock market: शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं