Stock Market: शेयर बाजार में उछाल: सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी” [Stock market boom: Sensex rose by 1700 points, Nifty also rose”]

2 Min Read

Stock Market:

नई दिल्ली, एजेंसियां। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को तीन दिन की छुट्टी के बाद जबरदस्त तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स में 1,700 अंक से अधिक का उछाल देखने को मिला, जबकि निफ्टी में भी बड़ी बढ़त देखने को मिली।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,750.37 अंक चढ़कर 76,907.63 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 539.80 अंक बढ़कर 23,368.35 अंक पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।

Stock Market: बाजार में सुधार की वजह

वैश्विक आशावाद और व्यापार तनाव कम होने की उम्मीदों के कारण भारतीय बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिकी सरकार की ओर से हाल ही में टैरिफ पर अस्थायी राहत दिए जाने के संकेतों ने भारतीय निवेशकों का विश्वास बढ़ाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में व्यापार रियायतों के एलान ने बाजार की धारणा को सकारात्मक दिशा में मोड़ा।

Stock Market: ग्लोबल मार्केट्स की प्रतिक्रिया

वैश्विक बाजारों ने भी इस राहत को सकारात्मक रूप में लिया, और सोमवार को एशियाई, यूरोपीय, और अमेरिकी बाजारों में तेजी आई। भारतीय बाजारों में भी इस वैश्विक रुझान का असर देखने को मिला।

Stock Market: निवेशकों का भरोसा

हालांकि मार्च में नकदी की कमी के बावजूद, भारतीय एसआईपी निवेशकों ने इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया, जिससे बाजार को मजबूत समर्थन मिला।

इसे भी पढ़ें

शेयर बाजार रेड जोन में बंद, सेंसेक्स 379 अंक गिरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं