Stock Market: सेंसेक्स में साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के 15 लाख करोड़ डूबे स्मॉलकैप 6% गिरे [Sensex sees second biggest fall of the year, investors lose Rs 15 lakh crore, smallcaps fall by 6%]

1 Min Read

Stock Market:

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में सोमवार को साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 2226 अंक (2.95%) गिरकर 73,137 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 742 अंक (3.24%) की गिरावट रही, ये 22,161 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट रही

Stock Market: बाजार में गिरावट की 3 वजहः

Stock Market: ट्रम्प का रेसिप्रोकल टैरिफ:

अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत के अलावा चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20% टैरिफ लगेगा।

Stock Market: चीन ने जवाबी 34% टैरिफ लगाया:

चीन ने अमेरिका पर 34% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। नया टैरिफ 10 अप्रैल से लागू होगा।

Stock Market: इकोनॉमिक स्लोडाउन की चिंता:

टैरिफ से सामान महंगा होने पर लोग कम खरीदारी करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

Asian stock markets: एशियाई शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स भी लुढ़का, निवेशकों को बड़ी चपत 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं