Stock market : एशियाई बाजार संभले, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, सुबह 1200 अंक ऊपर आया [Asian markets recovered, Sensex rose 350 points, rose 1200 points in the morning]

3 Min Read

Stock market : निफ्टी में 120 अंक की तेजी; जापान का बाजार 6% चढ़ा

मुंबई, एजेंसियां। कल की 3% की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज 8 अप्रैल को तेजी है। सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,500 के करीब कारोबार कर रहा है।

Stock market : निफ्टी में भी तेजीः

वहीं निफ्टी में भी करीब 120 अंक की तेजी है, ये 22,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है।

सुबह सेंसेक्स में करीब 1200 अंकों की तेजी थी। वहीं निफ्टी लगभग 400 अंक ऊपर था। यानी, ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 850 अंक नीचे और निफ्टी करीब 300 अंक आ गया है।

Stock market : बाजार के चढ़कर खुलने के 3 कारणः

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 6% चढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के इंडेक्स में 2% की तेजी है।
NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला निफ्टी भी 1.5% ऊपर है। ये बाजार के ऊपर खुलने का संकेत देता है। निफ्टी 50 और सेंसेक्स के चार्ट ओवरसोल्ड RSI लेवल दिखा रहे हैं। इससे शॉर्ट-कवरिंग और नई खरीदारी की उम्मीद की जा रही है।

Stock market : 7 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में 0.91% की गिरावट रहीः

7 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 349 अंक (0.91%) गिरकर 37,965 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 0.23% की गिरावट रही। नैस्डेक कंपोजिट 0.09% चढ़ा था।
जापान के निक्केई में 7.83%, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 5.57%, चीन का शंघाई इंडेक्स 7.34% गिरा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 13.22% की गिरावट रही थी।
यूरोपीय बाजारों में जर्मनी का डैक्स इंडेक्स 4.26% गिरकर बंद हुआ। UK के FTSE 100 इंडेक्स में 4.38% और स्पेन का IBEX 35 इंडेक्स 5.12% गिरकर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 2226 अंक और निफ्टी 742 अंक गिरा था

Stock market : भारतीय शेयर बाजार में साल की दूसरी गिरावटः

7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 2226 अंक (2.95%) गिरकर 73,137 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 742 अंक (3.24%) की गिरावट रही, ये 22,161 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था।

Stock market : निवेशकों को 15 लाख करोड़ का नुकसानः

शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ करीब 15 लाख करोड़ रुपए घट गई है। शुक्रवार, 4 अप्रैल को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 404 लाख करोड़ रुपए था, जो सोमवार को बाजार बंद होने के बाद लगभग 389 लाख करोड़ रुपए रह गया है।

इसे भी पढ़ें

Stock Market: सेंसेक्स में साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के 15 लाख करोड़ डूबे स्मॉलकैप 6% गिरे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं