Stock market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, अडानी पोर्ट्स बना उम्मीद की किरण [Heavy fall in stock market, Adani Ports becomes a ray of hope]

1 Min Read

Stock market:

नई दिल्ली, एजेंसियां। जून 2025 के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जहां बीएसई सेंसेक्स शुरुआती घंटों में ही 750 अंकों से ज्यादा टूटकर 80,785 तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 182 अंकों की गिरावट के साथ 24,568.70 पर आ गया। बाजार में यह गिरावट मुख्य रूप से आरबीआई की आगामी मौद्रिक नीति बैठक और वैश्विक संकेतों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण हुई।

Stock market: अडानी पोर्ट्स बना हीरो

बैंकिंग और ऑटो सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित रहे, जबकि इस गिरावट के माहौल में अडानी पोर्ट्स के शेयर 1.58% चढ़कर टॉप गेनर बनकर उभरे। अन्य टॉप गेनर्स में एचयूएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और नेस्ले शामिल रहे, जबकि रिलायंस, टाइटन, एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 24,630 पर, सेंसेक्स 728 अंक फिसला

Share This Article
Exit mobile version