Stock market: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी [Stock market opened on green mark, Sensex-Nifty rise]

2 Min Read

Stock market:

मुंबई, एजेंसियां। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 376 अंकों की बढ़त के साथ 82,432.10 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 0.41% की तेजी के साथ 25,147.85 पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में 1621 शेयरों में तेजी, 479 में गिरावट और 124 में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

Stock market:ये रहा शेयरों का हालः

निफ्टी पर टाइटन कंपनी, एनटीपीसी, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एमएंडएम के शेयरों में अच्छी बढ़त रही। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Stock market:दो दिनों से तेजी बरकरारः

इससे पहले मंगलवार को भी बाजार में तेजी देखी गई थी। बीएसई सेंसेक्स 158 अंक बढ़कर 82,055.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,044.35 पर बंद हुआ था। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.4%, मेटल में 1.2% और बैंक, ऑटो, प्राइवेट बैंक व कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.7% की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी मीडिया में 1% की गिरावट रही। एशियाई बाजारों में तेजी और अमेरिका द्वारा ईरान-इजराइल युद्धविराम समझौते की घोषणा का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।

इसे भी पढ़ें

Stock market:भारत की आर्थिक मुस्कान, S&P ने कर दिखाया भरोसा, 6.5% की प्रगति की भविष्यवाणी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं