किचन के ये 5 फूड से रहे दूर,नहीं तो हो सकती है ये बीमारीयां [Stay away from these 5 foods in the kitchen, otherwise these diseases can occur.]

3 Min Read

रांची। खाने-पीने की कई चीजें हमारे किचन में ऐसी होती है जिनके बिना हमारा काम नहीं चलता लेकिन इन्हीं चीजों में से कई फूड ऐसे होते हैं जो हमारे लिए बीमारियों का घर है। चाहे वह प्रोसेस्ड चीजें हों या चीनी हो या पैकेट में बंद जूस।

ये फूड हमारे लिए किसी भी तरह से अच्छे नहीं होते हैं। इन फूड की वजह से हमें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट से संबंधित बीमारियां, मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियों का शिकार होना पड़ता है।

दरअसल, प्रोसेस्ड चीजों को बनाने में इतने तरह के केमिकल से होकर गुजरना पड़ता है कि ये फूड पूरी तरह से अनहेल्दी हो जाते हैं और हमारे लिए परेशानी का सबब पैदा करते हैं।

ये है 5 फूड के लिस्ट

चीनी- किचन चीनी के बिना अधूरा है लेकिन चीनी हमारी सेहत के लिए मीठा जहर है। अधिक चीनी खाने से कैलोरी का सेवन बढ़ता है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।

वहीं चीनी दांतों में कैविटी का कारण बन सकती है। ज्यादा चीनी खाने से इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ता है जिससे टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।

प्रोसेस्ड तेल- बाजार में ज्यादातर तेल प्रोसेस्ड होते हैं। जिसे आप रिफाइंड कहते हैं वह ज्यादा नुकसानदेह है। प्रोसेस्ड तेल, खासकर ट्रांस फैट वाले, दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

इन तेलों का अधिक सेवन शरीर में सूजन बढ़ा सकता है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है। प्रोसेस्ड तेलों में पोषक तत्वों की कमी होती है, जिससे संतुलित आहार की कमी हो सकती है।

फ्रूट जूस- आजकल हमलोग पैकेट में बंद जूस का सेवन ज्यादा करने लगे हैं. हर घर में लोग फ्रीज में फ्रूट जूस रखते हैं लेकिन याद रहे पैकेट में बंद फ्रूट जूस आपके लिए बहुत ज्यादा सही नहीं है। इनमें से पल्प निकल जाता है जिसके कारण इसमें माइक्रोन्यूट्रेंट्स नहीं रहते और फ्रूक्टोज की मात्रा बढ़ जाती है जो शुगर है।

रिफाइंड आटा और मैदा- मैदा तो पूरी तरह से प्रोसेस्ड हो गया जिसमें कई तरह के केमिकल मिलाए जाते हैं और इससे इसकी पौष्टिकता तो नष्ट होती ही है संरचना बिगड़ने से नुकसान भी बहुत करता है।

इसलिए मैदा से बनी चीजों का इस्तेमाल तो बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए. वहीं आजकल जो बाजार में आटा मिलता है उनमें से अधिकांश आटा रिफाइंड होता है।

फ्रोजन वेजिटेबल- बहुत सी सब्जियां जो सुपर मार्केट में मिलती है वह जीरो डिग्री से कम पर स्टोर रहती है। या हम अपनी फ्रीज में भी बहुत सी सब्जियों को स्टोर कर रख देते हैं। यह तरीका गलत है क्योंकि इस तरह की सब्जियों से बहुत सारे पोषक तत्व निकल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें

स्किन और बालों के कितनी फायदेमंत होती है कॉफी, आईये जानते है इस्तेमाल करने का सही तरीका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं