रोहतक में BJP-SC मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी [State Vice President of BJP-SC Morcha in Rohtak left the party]

2 Min Read

सूरजमल किलोई कांग्रेस में होंगे शामिल, कलानौर से रेनू को टिकट देने का विरोध

चंडीगढ़, एजेंसियां। टिकट कटने से नाराज भाजपा के एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने पार्टी छोड़ दी है। वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

उन्होंने कलानौर विधानसभा से भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी ठोकी थी। लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट देने की बजाय रेनू डाबला को उम्मीदवार बनाया है। जिसके कारण सूरजमल किलोई ने बागी होने का फैसला हुआ।

3 दिन पहले ही कर दिया था ऐलान

भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने 3 दिन पहले मीडिया से कहा था कि भाजपा को दोबारा मंथन करना चाहिए और रविदास समाज के उम्मीदवार को ही टिकट देनी चाहिए। लेकिन पार्टी ने उनकी नहीं नहीं सुनी।

इसलिए पार्टी को छोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि रविदास समाज के लोगों ने पहले ही घोषणा की थी कि अगर भाजपा उनकी जाति के उम्मीदवार को टिकट देती है तो वे सभी भाजपा को जिताने का काम करेंगे।

जबकि कलानौर विधानसभा में रविदास समाज के करीब 48 हजार वोट हैं। इन वोटों को अपनी तरफ करने के लिए भाजपा को रविदास समाज के उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहिए था। लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में कन्हैया कुमार का विरोध, प्रदेश अध्यक्ष के बाद दो पूर्व विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं