State government :
असम, एजेंसियां। असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने कक्षा 11 की शेष बची हुई परीक्षा 2025 को रद्द कर दिया है। यह फैसला असम में हो रहे पंचायत चुनावों के कारण लिया गया है, जो 20 मई 2025 तक जारी रहेंगे। इस दौरान राज्य के शिक्षक चुनावी ड्यूटी पर तैनात होंगे, जिसमें चुनाव की तैयारी, प्रशिक्षण, मतदान और गिनती शामिल है।
State government : उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री रनोज पेगु ने एक्स प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी
असम के उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री रनोज पेगु ने एक्स प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी कि पंचायत चुनावों की वजह से शिक्षकों को चुनावी कार्यों में व्यस्त होना पड़ेगा, जिसके कारण कक्षा 11 की बाकी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। मंत्री ने बताया कि जो छात्र पहले ही मार्च 2025 में आयोजित विषयों की परीक्षाओं में शामिल हो चुके थे, उन्हें 2026 में होने वाली उच्च माध्यमिक अंतिम परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
State government : 15 जून 2025 को कर सकते है अंक अपलोड
इस बदलाव से छात्रों के लिए यह भी सुनिश्चित किया गया कि जिन विषयों के लिए परीक्षा नहीं हुई है, उनके अंक यूनिट टेस्ट, अर्द्धवार्षिक परीक्षा या अन्य उपयुक्त विधियों के आधार पर दिए जाएंगे। संस्थान बाद में ASSEB Div.-II वेबसाइट से कक्षा 11 के वार्षिक परीक्षा के अंकपत्र डाउनलोड कर सकेंगे, और अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 जून 2025 निर्धारित की गई है। यह निर्णय असम बोर्ड के कक्षा 11 की परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा है, जो छात्रों के लिए एक नया रास्ता खोलता है।
इसे भी पढ़ें








